इस्तेमाल कैसे करें
अपनी PNG फ़ाइलें जोड़ें
एक या कई PNG तस्वीरें पेज पर खींचकर छोड़ें, या अपने डिवाइस से चुनें।
फ़ॉर्मैट देखें
आउटपुट फ़ॉर्मैट के रूप में JPG पहले से चुना हुआ है। छोटी फ़ाइल के लिए क्वालिटी घटाएँ।
कन्वर्ट करें और डाउनलोड करें
इमेज रीसाइज़ करें दबाएँ और हर JPG अलग से डाउनलोड करें, या सब एक ZIP में।
PNG या JPG: क्या बदलता है?
PNG हर पिक्सल को ज्यों का त्यों रखता है, इसीलिए PNG में सेव की गई फ़ोटो उसी फ़ोटो की JPG से पाँच से दस गुना बड़ी हो सकती है। JPG में बदलने पर वह डिटेल हट जाती है जिसे आँख मुश्किल से पकड़ती है, और फ़ाइल छोटी हो जाती है।
कन्वर्ज़न आपके डिवाइस पर होता है। कुछ भी अपलोड नहीं होता, इसलिए निजी तस्वीरों के लिए यह सुरक्षित है, और कितनी फ़ाइलें कन्वर्ट करें इसकी कोई सीमा नहीं है।
PNG को JPG में बदलने के लिए टिप्स
- PNG में ट्रांसपेरेंट हिस्से हो सकते हैं। JPG में नहीं हो सकते, इसलिए ट्रांसपेरेंट हिस्से सफ़ेद हो जाते हैं।
- अगर आगे चलकर ट्रांसपेरेंसी की ज़रूरत पड़ सकती है, तो मूल PNG संभालकर रखें।
- फ़ोटो के लिए 80 से 90 की क्वालिटी लगभग मूल जैसी दिखती है, और फ़ाइल कहीं छोटी होती है।
- तीखे टेक्स्ट वाले स्क्रीनशॉट JPG में थोड़े धुँधले लग सकते हैं। उनके लिए ऊँची क्वालिटी रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
PNG को JPG में कैसे बदलें?
अपनी PNG जोड़ें, देख लें कि आउटपुट फ़ॉर्मैट JPG है और इमेज रीसाइज़ करें दबाएँ। तैयार होने पर JPG डाउनलोड करें।
क्या PNG से JPG में बदलने पर क्वालिटी घटती है?
थोड़ी। JPG लॉसी है। 85 या उससे ऊँची क्वालिटी पर फ़ोटो में फ़र्क शायद ही दिखता है।
ट्रांसपेरेंट हिस्सों का क्या होता है?
वे सफ़ेद से भर दिए जाते हैं, क्योंकि JPG ट्रांसपेरेंट नहीं हो सकता।
क्या मैं एक साथ कई PNG फ़ाइलें कन्वर्ट कर सकता हूँ?
हाँ। जितनी चाहें जोड़ें, एक बार में 500 तक, और उन्हें एक-एक करके या ZIP में डाउनलोड करें।